तखतपुर

राइस मिल पहुँचे व्यवसायी के 66 हजार रुपए अज्ञात चोरों ने किए पार… चाय पीने जाना पड़ा महंगा

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – सिलसिलेवार सुने मकानों में चोरी के बाद अब चोरी की घटना राह चलते भी होने लगी है। मौजूदा हालात यह है की जिले में किमती समान और पैसे से आपकी नज़र हटी तो फिर घटना घटी,, कुछ इसी तर्ज पर तखतपुर के फेरी व्यापारी के 66 हज़ार रुपए पर अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ कर लिया गया है। जिसकी भनक उन्हे नही लगी यह पुरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी राईस मिल ग्राम खपरी का है। जहां ग्राम समडील निवासी मुकेश जायसवाल द्वारा गाड़ी में रखें 66 हजार रूपए चंद मिनटों में ही चोरों ने उड़ा लिया। जिसकी शिकायत उन्होंने तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। जहां जानकारी देते हुए बताया है की मुकेश जायसवाल सोमवार को पीकअप क्रमांक CG10BK2207 में दुर्गेश साहू, लव जायसवाल के साथ भवानी राईस मिल खपरी धान बेचने गया था।

जहां एक सफेद रंग के झोला में 64000 रूपये का विभिन्न प्रकार का नोट एवं 2000 रूपये चिल्हर सिक्का को सामान खरीदने के लिए रखा था। इसी बीच खपरी स्थित भवानी राईस मिल पहुंच कर उक्त पीकअप को राईस मिल के अंदर खड़ी करके प्रार्थी और ड्रायवर दुर्गेश साहू सहित हेल्पर लव जायसवाल चाय पीने गये थे। चाय पीकर वापस आकर उक्त गाडी में रखे धान को हेल्पर लव जायसवाल ने अन्य मजदूरो के सहायता उतरवाये। जिसके पश्चात प्रार्थी ने अपने झोला में देखा तो झोले में रखा हुआ 66000 रूपये नही थे। काफी खोजबीन के बाद भी उन्हें पैसे से भरे झोला नही दिखा। इधर प्रार्थी के शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी