बिलासपुर

न्यायधानी में फिर सामूहिक दुष्कर्म का मामला, घर लौट रही युवती हुई शिकार…नही थम रहे दुष्कर्म के मामले, तीनो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है, जिसमें पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घर वापस लौट रही युवती को पकड़कर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में घटित हुई जो कि बुधवार रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पीड़िता अपनी मौसी के घर से अपनी सहेली को खाना खिलाकर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी शनिचरी रपटा के पास आरोपी सनी उर्फ अश्वनी यादव आया और युवती को अपने साथ चलने के लिए बोला, युवती के मना करने पर  युवक ने हाथ पकड़ कर पीड़िता को जबरदस्ती अपने साथ नदी में ले गया। यहां पहले से दो और आरोपी प्रकाश वैष्णव उर्फ बाबा और फिरोज अली मौजूद थे।

इन तीनों ने युवती का मुंह दबा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवती ने थाने पहुंचकर तीनो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले में सरकंडा पुलिस ने घटना में लिप्त तीनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही पीड़िता का बयान नायब तहसीलदार के समक्ष दर्ज कराया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,