छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे में अब होगा यूनिक मेडिकल आईडेंटिफिकेशन स्मार्ट कार्ड से इलाज, रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने की इस सेवा की शुरुआत

स्थानांतरण आदि के समय भी इस कार्ड की सहायता से संबंधित रेल कर्मचारी कहीं भी अपना इलाज करा सकते हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

,चेयरमैन, रेलवे बोर्ड विनोद कुमार यादव ने दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद में रेलवे के कई डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की । इसी के तहत चेयरमैन, रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों उनके परिजनों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक वेब एवं मोबाइल डाटाबेस आधारित “यूनिक मेडिकल आईडेंटिफिकेशन स्मार्ट कार्ड” सुविधा की शुरुआत की ।

“यूनिक मेडिकल आईडेंटिफिकेशन स्मार्ट कार्ड” रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों उनके परिजनों एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार सुविधा के लिए शुरू की गई है । यूनिक मेडिकल आईडेंटिफिकेशन कार्ड एक क्यू आर कोड डाटा बेस आधारित स्मार्ट कार्ड है, जिसमें संबंधित कर्मचारी से जुड़ी हर जानकारी फीड रहती है । इसकी सहायता से रेलकर्मी एवं उनके परिजन तथा सेवानिवृत्त कर्मी किसी भी रेलवे अस्पताल के साथ ही साथ रेलवे के द्वारा नामित प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकते हैं । इस सुविधा के शुरू होने से रेल कर्मियोंको मुख्य रूप से तीन लाभ मिलेंगे।
1. इसमें किसी भी प्रकार के मेडिकल कार्ड के बगैर भी कर्मचारी रेलवे के द्वारा मान्य किए गए 6 प्रकार के आईडेंटिटी जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि को दिखा कर भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं ।

2. स्थानांतरण आदि के समय भी इस कार्ड की सहायता से संबंधित रेल कर्मचारी कहीं भी अपना इलाज करा सकते हैं ।

3. स्वयं रेलकर्मी एवं उनके परिजन भी किसी अन्य जगहों पर इस कार्ड की सहायता से अपना इलाज रेलवे के अस्पतालों में करा सकते हैं ।
डिजिटलीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेलवे ने इस सुविधा की शुरुआत की है ।हालांकि ईसे लेकर कुछ व्यावहारिक दिक्कत भी आ सकती है ।कई बार मरीज के परिजन भी रिटायर्ड और बुजुर्ग मरीजों के लिए चिकित्सकों से मिलकर दवा की खुराक ले जाते हैं। इस सुविधा के बाद उन्हें दिक्कत हो सकती है। इसका समाधान किस तरह से किया जाएगा फिलहाल इसका जिक्र नहीं किया गया है ।उम्मीद की जा रही है कि योजना के लागू कर देने के बाद इसमें आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों को दूर किया जाएगा। स्वास्थ स्मार्ट कार्ड की तरह रेल कर्मचारी और उसके परिजन इस कार्ड से सभी रेलवे अस्पतालों में आसानी से चिकित्सकीय सुविधा हासिल कर पाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,