बिलासपुर

लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से मोबाईल और नगदी बरामद, सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रात के अंधेरे में राहगीर के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने चार आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए मोबाइल सहित नगदी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी आदर्श पटेल निजी काम से बुधवार को बिलासपुर आया हुई था।

जहां देर रात अपने दोस्तो के साथ मिलकर बन्नाक चौक से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन जा रहा था। इसी बीच आरपीएफ बैरक हेडक्वार्टर चांदमारी सेंटर के पास अज्ञात तीन चार युवकों ने उसका रास्ता रोक कर लूटपाट करते हुए उसके मोबाइल और 2200 रूपए नगद लूट के फरार हो गए थे। प्रार्थी ने मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी।

इधर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी निवासी रोहन कुमार मण्डावी,रोशन मण्डावी,अमनदीप, नयापारा निवासी शिवा सिंह को धरदबोचा जिनके कब्जे से पुलिस ने लूट हुए मोबाईल सहित 3370 रुपए बरामद किया है। वही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,