बिलासपुर

लालखदान ओवरब्रिज के नीचे लूटपाट की घटना, ट्यूशन से लौट रहे 11 वीं के छात्र बने शिकार…मामले में सख्त कार्रवाई की जरूरत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के बीच अब लूटपाट की घटना आम तौर पर घटने लगे है। इसी कड़ी में तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक छात्र से लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिक़ायत युवक ने थाने में दर्ज कराई है। जहां ग्राम किरारी निवासी प्रार्थी आयुष सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मस्तूरी आत्मानंद स्कूल में कक्षा ग्यारहवी का छात्र है। जो रोजाना कोचिंग के लिए लालखदान अण्डर ब्रिज के पास से आना जाना करता है। इसी तरह वह शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त अक्षय निर्णेजक के साथ मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG10EK4198 से बिलासपुर से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही लालखदान अण्डर ब्रिज के नीचे पहुँचे, तो पीछे से लालखदान के पास दो लडके एक मोटर सायकल बजाज डिस्कवर गाड़ी में पहुंच उनका रास्ता रूकवाकर उनसे लूट पाट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने प्रार्थी के मोबाईल रियलमी 9i को लेकर फरार हो गए। यही नहीं प्रार्थी युवकों के साथ आरोपियों ने मारपीट कर उन्हे डराया धमकाया भी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला पुलिस के नजरिए से भले ही 392 का हो,लेकिन इस घटना से उन छात्रों का मनोबल जरूर कमजोर होगा,जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गांव से शहर की ओर रुक करना चाह रहे होंगे, ऐसे में स्थानीय पुलिस को चाहिए की वह ऐसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें ताकि वह दोबारा ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की सोच भी ना सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...