तखतपुर

पंचायत सचिवों की मनमानी…सीईओ ने निरीक्षण में पकड़ी गड़बड़ी, कई सचिव मिले नदारत, कार्यालयों में लटका था ताला, अनुशासनात्मक कार्रवाई की गिरेगी गाज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी ने आज जनपद पंचायत तखतपुर की चार ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पंचायत कार्यालय बंद मिले और सचिव नदारद रहे। सीईओ द्वारा कार्यालयीन समय में अनुपस्थित सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के कामकाज पर निगरानी और आमलोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत परसदा, भरनी, चोरभट्टीकला एवं चोरभट्टीखुर्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत परसदा के सचिव ब्रजेश साहू बिना पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भरनी का पंचायत कार्यालय बंद मिला व सचिव विरेंद्र ध्रुव अनुपस्थित मिले। ग्राम पंचायत चोरभट्टीकला का पंचायत कार्यालय भी कार्यालयीन समय में बंद पाया गया, जहां सचिव कु. मनीता कश्यप कार्यालय में मौजूद नहीं थी। इसी तरह ग्राम पंचायत चोरभट्टीखुर्द में भी पंचायत कार्यालय बंद पाया गया और सचिव प्रीति ध्रुव अनुपस्थित रहीं। जनपद सीईओ द्वारा सभी नदारद सचिवों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रकरण सीईओ जिला पंचायत को भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...