पचपेड़ी

बारातियों से भरी पिकअप ट्रैक्टर से टकराई…एक की मौत, आधा दर्जन घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र क़ी घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी -जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भैंसों से पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा में बारात आई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बराती गांव वापस लौट रहे थे। बरातियों से भरा वाहन सोनसरी गांव के सबरिया डेरा के पास ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वही आधा दर्जन से ज्यादा बराती घायल है।

गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।पचपेड़ी थाना में पदस्थ एएसआइ सहेत्तर कुर्रे ने बताया कि हादसा सोनसरी गांव में हुआ है जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भैंसों निवासी कुछ लोग जोंधरा में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सभी लोग वर पक्ष के बाराती थे। रात 8:00 बजे के करीब कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बराती पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।

तभी पचपेड़ी क्षेत्र के सोनसरी गांव के सबरिया डेरा के पास बरातीयों से भरा वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में ग्राम भैंसों निवासी अर्जुन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बरातियों ने ही घटना की सूचना डायल 112 को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। गुरुवार की सुबह शव का पीएम कराया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया