बिलासपुर

पुलिस की सक्रियता आए काम…पकड़े गए नशीली कफ सिरप बेचने वाले 3 आरोपी, कब्जे से सिरप और बिक्री रकम जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नए पुलिस कप्तान के कमान संभालने के बाद स्थानीय पुलिस ने अपनी सक्रीयता तेज कर दी है। इस बीच अलग अलग थानों में नशे के विरुद्ध गुरूवार को जमकर कार्यवाही की गई है। इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने निजात अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए दो अलग अलग मामले में करीब चार दर्जन प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला राजकिशोर नगर मुक्तिधाम का है।

जहां पुलिस को सूचना मिली की मिहिर उर्फ जयराम भौसले नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ अवैध रूप से कफ सिरप रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहां राजकिशोर नगर तुलसी आवास निवासी जयराम भौंसले उर्फ मिहिर और मस्तूरी निवासी प्रमोद सारथी वहां मोजूद थे। जिसके कब्जे से पुलिस ने 25 नग अवैध कफ सिरप एवं बिक्री रकम 2380 रूपये को जप्त किया है। इसी तरह मुखबिर से सूचना मिली की राजकिशोर नगर छठघाट रोड किनारे एक व्यक्ति अपने अवैध रूप से कफ सिरप रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहा मस्तूरी निवासी रूपेश वहाँ मौजूद था। जिसके कब्जे से सरकंडा पुलिस ने 24 नग अवैध कफ सिरप जप्त किया है। दोनो ही मामले में सरकंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार.. भेजे गए जेल हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला.... 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से धारदार हथ... सीएससी सेंटर में डेटोनेटर विस्फोट... संचालक हुआ घायल,कंप्यूटर-सामग्री समेत लाखों का नुकसान, पुलिस जा... अंधविश्वास ने ले ली 71 वर्षीय बेबस बुजुर्ग की जान.. जादू-टोना के शक में फिर एक हत्या, VIDEO: नेहरू नगर में हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड…9 जुआरी गिरफ्तार, जनता कंस्ट्रक्श... ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार...गिरवी रखे 8 बाइक जब्त पेचकस से तोड़ते थे लॉक... ओडिशा तक फैला था नेटवर्क, पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतर्राज्यीय गिरो... मोमोज ठेले पर विवाद के बाद चाकू, बैट और टंगिया लेकर पहुंचे युवक....सरेराह गुंडागर्दी, तोरवा थाने में... सीपत एनटीपीसी में डबल नंबर प्लेट वाली हाईवा पकड़े जाने पर बवाल....वाहन मालिक ने ट्रैफिक सुपरवाइजर से... प्रेम प्रसंग में युवक को जिंदा दफनाया, अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 5 को दबोचा,...