बिलासपुर

बोलेरो से कर रहे थे गाँजा तस्करी…सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, कब्ज़े से 10 किलोग्राम गाँजा जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क़रीब डेढ़ लाख कीमती 10 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को सूचना मिली की एक वाइट कलर की बोलेरो गाड़ी में गांजे की तस्करी की जा रही है। जिसपर पुलिस ने तोरवा छठघाट पुल के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा। जिसमे मंदिर हसौद निवासी धर्मेन्द्र टंडन, आरंग निवासी प्रसुनजीत प्रमाणिक और धरसीवा निवासी रामसाय पटेल सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उनको उसमे 10 किलो गांजा मिला। साथ ही 02 नग मोबाईल भी बरामद किया। जिसपर पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपियो के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...