बिलासपुर

महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करने वाले रईसजादों के लिए वीआईपी कल्चर देते रहे खाखी के रखवाले,, क्या महिला सुरक्षा का दम भरनेवाली न्यायधानी पुलिस के थाने में ही महिला पत्रकार नही है सुरक्षित..? क्या है पूरा मामला पढ़िए इस खबर में…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– तारबाहर थाने इलाके में आने वाले एक होटल में हुड़दंग करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार गौरेला पेंड्रा निवासी 2 युवक वीरेंद्र सिंह राठौर और तनिष्क खंडेलवाल खाना खाने के नाम पर तारबहार थाना स्थित एक होटल पहुंचे,जहा बाहर से शराब पी कर आए गौरेला पेंड्रा निवासी नशेडी युवक होटल में जमकर उत्पात मचाते हुए होटल के कर्मचारियों से गाली गलौच करते हुए मारपीट की, जिसके बाद इस बात की सूचना होटल के कर्मचारियों ने तारबाहर थाने में दी, जिस पर तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में हुड़दंग करने वाले युवकों को तारबाहर थाने ले गई, सूत्र बता रहे है कि नशे में धुत युवक थाने के अंदर भी अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाते हुए गाली गलौच करते हुए हंगामा किया, जिसे पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट देती रही, पुलिस ने नशेडी युवकों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही की है। सूत्र यह भी बता रहे है कि इन रईसजादों को छोड़ने के लिए नेताओं के फोन घन घनाते रहे है,

जिसे देखते हुए पुलिस आनन_फानन में 151 की कार्यवाही कर मामले को रफा दफा कर दिया। वही जब इस मामले में कवरेज लेने महिला पत्रकार थाने पहुंची तो नशेडी युवक ने महिला पत्रकार से बदतमीजी करते हुए उनका फोन तोड़ने की कोशिश की,इस बीच थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों तमाशा देखते रहे और मौके पर मौजूद एक आरक्षक उससे भाईचारा निभाते नजर आया।और 151 का आरोपी वीरेंद्र राठौर आरक्षक के कांधे का सहारा लेते दिखा,वीरेंद्र राठौर की बेशर्मी देखिए कि थाने से निकलते वक्त उसके चेहरे में पछतावा देखने के बजाए उसके चेहरे में ऐसी मुकुराहट नजर आ रही की रईसजादे ने कोई बड़ा कारनामा किया हो।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...