रतनपुर

निजात अभियान :- 61 लीटर कच्ची महुआ शराब और 400 लीटर लहान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… रतनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वर्षों से चला रहा था अवैध कारोबार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – अवैध नशे के कारोबार तथा नशा से निजात दिलाने सभी थानो को अभियान चलाकर अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने एसपी द्वारा निर्देशित किया गया है इसी कड़ी में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध नशे के खिलाफ धर पकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जहाँ क्षेत्र में वर्षों से कच्ची महुआ शराब का कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो ग्राम फरहदा थाना सीपत का रहने वाला है।

पिछले 02 साल से अपने ससुराल खैरखुंडी में रह रहा है एवं धनवारपारा पहाड़ के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बना रहा है, जहाँ थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर रेड कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से 180 एमएल पाउच कुल 175 नग में कच्ची महुआ शराब 31.500 लीटर,15 लीटर वाले 02 प्लास्टिक डब्बे में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब व 15 लीटर वाली 25 नग प्लास्टिक डब्बे में महुआ लहान लगभग 400 लीटर बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्ती एवं गिरफ्तारी कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज