छत्तीसगढ़बिलासपुर

महत्वपूर्ण है वोट मेरा ’ का संदेश लेकर आयी हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस यात्रियों ने बताया अनूठी पहल और कहा जरूर करेंगे मतदान

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग ने सभी यात्रियो से अपील कि वे स्वयं तो वोट दे ही साथ ही अपने जानने वालो को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। हावड़ा से आने वाली हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सभी डिब्बों पर मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ पहुंची। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
दरअसल भारत निर्वाचन आयोग और भारतीय रेलवे द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अनूठी पहल की गई है। जिसके तहत कुछ ट्रेनों में मतदाता जागरूकता के संदेश चिपकाये गये हैं। बिलासपुर से गुजरने वाली

हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के डिब्बों में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लगाये गये हैं। ट्रेन के डिब्बों में ‘‘महत्वपूर्ण है वोट मेरा’’, ‘‘कोई मतदाता न छूटे’’, ‘‘देश का महा त्यौहार-लोकसभा निर्वाचन 2019’’, ‘‘नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाइंड’’, ‘‘चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी के लिये 1950 पर काॅल करें’’, जैसे स्लोगन लगाये गये हैं। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने इस पहल को बहुत ही अच्छा बताया और कहा कि ट्रेन में लिखे स्लोगन से कई लोग मतदान के प्रति प्रेरित होंगे। यात्रियों ने स्वयं भी मतदान अवश्य करने की बात कही। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग ने सभी यात्रियो से अपील कि वे स्वयं तो वोट दे ही साथ ही अपने जानने वालो को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें।

इस अवसर पर स्वीप के नोडल, जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल, सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत, स्टेशन डायरेक्टर किशोर निथारे, ओम पाण्डेय, उमाकांत, श्वेता शर्मा, फिजा एवं अन्य यात्रीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप,