छत्तीसगढ़बिलासपुर

पोस्टर लगाकर मतदान के प्रति मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक, शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर चल रहा प्रसाशन

माॅक पोल के दौरान छः बातों का ध्यान दें’’ का पोस्टर वोटिंग कम्पार्टमेंट जहां माॅक पोल होना है उसके पीछे वाले दीवाल पर चस्पा किया जायेगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भीषण गर्मी में पड़ने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान अक्सर गर्मी की वजह से मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं जाते और मतदान का प्रतिशत 50 के आसपास ही रहता है। किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह स्थिति बेहतर संकेत नहीं है। मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिये सभी मतदान केन्द्रों के मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार और केन्द्र के परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के संदेशयुक्त पोस्टर लगाये जायेंगे।
मतदान दलों को दिये जाने वालो पोलिंग किट के साथ मतदाता जागरूकता के पोस्टर भी प्रदाय किये जायेंगे। जिन्हें मतदान सामग्री वितरण केन्द्र में मतदानकर्मियों को उपलब्ध कराया जायेगा।
मतदान केन्द्र के मुख्य द्वार तथा प्रवेश द्वार पर ‘‘बटन दबायें, वोट डालें’’ एवं मतदाताओं के लिये आवश्यक जानकारी वाला पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाया जायेगा। ये पोस्टर मतदान किट में उपलब्ध होंगे। इन पोस्टरों को चस्पा करने के पूर्ण जिम्मेदारी पोलिंग पार्टी की होगी।

इसके साथ ही मतदान केन्द्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ‘‘आपका भविष्य आपके हाथ में है।’’, ‘‘अपनी ऊंगली को आप पर ऊंगली न उठाने दें।’’, ‘‘वोट रूपी आशीर्वाद अवश्य दें’’, ‘‘बेझिझक होकर मतदान करें’’, ‘‘देश का महा त्यौहार’’ मतदान केन्द्र पर पहचान किये जा सकने वाले दस्तावेज के पोस्टर लगाये जायेंगे। मतदान केन्द्र परिसर पर पीठासीन अधिकारी द्वारा ‘‘आंखों देखी पर करें विश्वास’’ का पोस्टर लगाया जायेगा। ‘‘माॅक पोल के दौरान छः बातों का ध्यान दें’’ का पोस्टर वोटिंग कम्पार्टमेंट जहां माॅक पोल होना है उसके पीछे वाले दीवाल पर चस्पा किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,