पचपेड़ी

शादी कार्ड बाटने जा रहे पिता पुत्र को कार ने ठोका,गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम सोन सबरिया डेरा के पास कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार पिता पुत्र को गंभीर चोट आने से बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन सबरिया डेरा निवासी धरमदास मानिकपुरी पिता घासीदास मानिकपुरी उम्र लगभग 55 वर्ष एवं पुत्र दुर्गेश दास मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सोन सुबह 11 बजे के आसपास अपने पुत्र और पुत्री के होने वाले शादी के कार्ड को बाटने बाइक से जा रहे थे जो सोन बाईपास से मेनरोड पहुंचे ही थे तभी जोंधरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार CG 11 BG 4271 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी

जिससे बाइक सवार पिता पुत्र सड़क से छिटककर दूर जा गिरे एवं गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद कार सवार घायलों को पामगढ़ स्थित स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से पिता पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया है जहाँ पिता धरमदास को अभी तक होश नहीं आया है वही उनके पुत्र दुर्गेश के पैर के 3 टुकड़े हो गए है, जिसका भी गंभीर स्थिति में इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर