बिलासपुर

गणेश चतुर्थी पर सुमुख गणेश मंदिर में 8 सितंबर तक होगी विशेष पूजा-अर्चना, अंतिम दिवस निकलेगी शोभा यात्रा

डेस्क

सोमवार गणेश चतुर्थी से 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आरंभ हुआ। विघ्नविनाशक, मंगल मूर्ति भगवान गणेश की आराधना पूरे अंचल में भक्ति भाव के साथ की जा रही है। घर में भक्तों ने गणपति की स्थापना की है तो वहीं सार्वजनिक पंडालों में भी भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर भगवान गणेश की पूजा की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे क्षेत्र स्थित श्री सुमुख गणेश मंदिर में भी 2 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। रेलवे क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में स्थित इस प्राचीन मंदिर की पहचान दक्षिण भारतीय शैली की वजह से है। श्री सुमुख गणेश मंदिर में विधि विधान के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। सोमवार गणेश चतुर्थी पर यहां गणपति हवन, अभिषेक, सहस्त्रनाम अर्चना, दीप आराधना की गई। इसी तरह आगामी शनिवार तक विविध अनुष्ठान यहां संपन्न होंगे ।प्रथम दिवस यहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, जिन्होंने सुख समृद्धि की कामना की।

यहां भगवान गणेश की उपासना के साथ अन्य आयोजन भी होंगे। गुरुवार को यहां बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा तो वहीं शुक्रवार को तबला वादन की जुगलबंदी होगी। 7 सितंबर शनिवार को यहां विष्णु सहस्त्रनाम परायण का पाठ होगा। रविवार को आयोजन का समापन होगा। इस दौरान यहां विशेष पूजा अर्चना के साथ शाम 7:00 बजे मूषक वाहन में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी ।सुमुख गणेश मंदिर के प्रति भक्तों में अपार श्रद्धा है और वे यहां स्थापित मंगल मूर्ति के दर्शन को परम फल कारी मानते हैं, इसीलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन यहाँ दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां विशेष साज-सज्जा की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...