मल्हार

अज्ञात कारणों से पार्षद पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मल्हार पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत के वार्ड पार्षद के पुत्र ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।वही सूचना मिलने के बाद मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मल्हार के वार्ड 11 के पार्षद विष्णु केवर्त के पुत्र धनसाय केवर्त उम्र 30 वर्ष ने शनिवार सुबह करीब 7,30 बजे के आसपास अपने ही रूम में पंखे पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजनों ने धनसाय को देर तक नही उठने पर रूम का दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया गया

लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से देखा तो धनसाय पंखे से लटका हुआ था जिसके बाद आनन फानन में तत्काल दरवाजा को तोड़कर गमझे को काट नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जिसके बाद मल्हार चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया की मृतक का कुछ माह से मानसिक संतुलन ठीक नही था। वही मल्हार पुलिस पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज