रतनपुर

चेतना मंच के द्वारा वसंत उत्सव का आयोजन…रचनाओं के प्रस्तुति करण के साथ ही ऐतिहासिक मेले के दशा और दिशा पर हुई परिचर्चा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के तत्वाधान में वसंत – उत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा सोमनाथ यादव अध्यक्षता संजय जायसवाल ने किया वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में डा राजेंद्र वर्मा, काशीराम साहू, ब्रजेश श्रीवास्तव,होरीलाल गुप्ता, नीतू सिंह, डा नीलम सिंह एवं उस्मान कुरैशी रहे।

प्रथम चरण में कवियों ने हास्य, श्रृंगार, बसंत, पर अपनी रचना से खूब वाहवाही बटोरी कवियों में डी के दुबे, प्रमोद कश्यप, डा राजेंद्र वर्मा, रामाश्रय कश्यप, सोनप्रभा तिवारी,काशीराम साहू ने बेहतरीन रचनाएँ प्रस्तुत किये, 

द्वितीय चरण में “रतनपुर माघी पूर्णिमा मेला की दशा एवं दिशा “विषय पर परिचर्चा में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये डा सोमनाथ यादव ने मेला के शासकीयकरण का विरोध किया,  कहा कि पारम्परिक मेला को ही बढ़ाया जाये, मुख्य वक्ता ब्रजेश श्रीवास्तव ने मेला के इतिहास एवं उसके बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अब वक्त आ गया है जब मेला विकास मेला की जगह रतनपुर के प्राचीन गौरव को स्थान दिया जाये। होरीलाल गुप्ता ने मेला के पुराने दौर को याद करते हुये कहा कि मेला के स्वरूप में बदलाव आवश्यक है, संजय जायसवाल ने बसंत पर शानदार कविता प्रस्तुत कर मेला के संदर्भ में कहा कि मेला का विस्तार होना चाहिये पर पारम्परिक मेला को ज्यादा स्थान मिलना भी जरूरी है, बालकृष्ण मिश्रा ने मेला को नगर इतिहास, पुरातात्विक महत्व, संस्कृति, साहित्य से जोड़ने की बात कही। इस आयोजन में नगर के शंकर पटेल, डा राजू श्रीवास, दीनदयाल तिवारी, संजय चंदेल, माणिक कश्यप, रमाकांत मालवीय, राजा यादव, श्रवण विश्वकर्मा, विजयेंद्र दुबे, सियाराम यादव, विकास मिश्रा सहित अन्यजन उपस्थित रहे, स्वागत भाषण डी के दुबे, आभार प्रमोद कश्यप एवं संचालन बालकृष्ण मिश्रा ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार