छत्तीसगढ़रतनपुर

पेट दर्द से हार कर मिस्त्री ने मौत को लगाया गले , पुलिस ने घंटों की कांग्रेस नेता से पूछताछ

रतनपुर में कांग्रेस नेता के आरा मिल में उनके ही कर्मचारी द्वारा खुदकुशी कर लेने की घटना चर्चा में है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जिंदगी है तो उसके साथ तमाम तरह के दर्द भी है लेकिन कभी-कभी इंसान दर्द और परेशानी से इस कदर तंग आ जाता है कि उसके पास मौत को चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। कुछ ऐसी ही कहानी है कपूरचंद झारिया की। गुरुवार को कपूरचंद झारिया ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। महाराजपुर मंडला का रहने वाला 50 वर्षीय कपूरचंद झारिया करीब 5 साल पहले काम की तलाश में रतनपुर पहुंचा था, यहां उसकी पहचान रतनपुर के कांग्रेस नेता सुभाष अग्रवाल के आरा मिल में काम करने वाले कर्मचारियों से हुआ, जिन्होंने बाद में उसे आरा मिल में बतौर मिस्त्री काम पर लगा दिया । तब से वह अब तक सुभाष अग्रवाल के आरा मिल में ही काम कर रहा था। इसी दौरान उसके पेट में रह रह कर तेज दर्द उठा करता था । यह परेशानी इतनी बढ़ गई कि उसकी तीमारदारी के लिए उसके परिजन भी उसके सर्वेंट क्वार्टर में आकर रहने लगे। पिछले कुछ दिनों से भी उसे तेज पेट दर्द हो रहा था जिसके चलते वह पिछले 8 दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। कुछ दिन पहले उसकी देखभाल करने वाले परिजन जरूरी काम से अपने गांव चले गए थे और कपूर चंद कमरे में अकेला था। इसी दौरान एक बार फिर पेट में तेज दर्द उठा तो, वह दवाई खा कर अपने कमरे में आराम करने चला गया । उसके साथी कर्मचारियों ने दोपहर 2:00 बजे के आसपास उसे आखिरी बार देखा था। शाम 6:00 बजे जब साथी कर्मचारी लेबर क्वार्टर पहुंचे उन्होंने देखा कि कपूर चंद ने कमरे के पंखे के साथ गमछा लगाकर फांसी लगा ली है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल सुभाष अग्रवाल को दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस नेआरा मिल मालिक और कांग्रेस नेता सुभाष अग्रवाल और उनके परिजनों से करीब घंटे भर पूछताछ की । पुलिस ने घटना की जमकारी जुटाने के लिए लिए आरा मिल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। वहीँ रात हो जाने की वजह से कमरे में ताला लगा दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस वापस पहुंची और पंचनामा, बयान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रतनपुर में कांग्रेस नेता के आरा मिल में उनके ही कर्मचारी द्वारा खुदकुशी कर लेने की घटना चर्चा में है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...