छत्तीसगढ़बिलासपुर

आईपीएल में क्रिकेट से ज्यादा खेला जा रहा सट्टा, फिर कार्यवाही में एक खाईवाल गिरफ्तार ,35,000 जप्त

कार्यवाहियो के पीछे शहर विधायक शैलेश पांडे का भी योगदान है जिन्होंने जुआ ,सट्टा, हुक्का बार जैसे अवैध कारोबार पर नकेल कसने का संकल्प लिया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जब से आई पी एल मैच शुरू हुए हैं तब से ऐसा कोई दिन नहीं जब पुलिस की कार्यवाही मैं कोई सट्टेबाज ना पकड़ाया हो। सट्टेबाजों को साल भर आईपीएल का इंतजार रहता है । इनका बड़ा नेटवर्क पूरे देश में काम कर रहा है। बिलासपुर में भी एक विशेष समाज के लोग इस सट्टेबाजी के कारोबार में लिप्त है जिनके सरगनाओं ने शहर के बाहर ठिकाना बना लिया है और अपने प्यादो से शहर में सट्टा लगाने और उगाही का काम करा रहे हैं। गुरुवार को भी मुखबिर से सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस की टीम ने सिंधी कॉलोनी कारगिल चौक के पास दबिश दी तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सिंधी कॉलोनी निवासी नितिन पृथयानी को गिरफ्तार कर लिया। नितिन मोबाइल से सट्टा खिला रहा था। पुलिस को मौके पर उसके पास से नगद 35,000 रुपये मिले, इसके अलावा जिस मोबाइल से वह सट्टा खिला रहा था उसे भी पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस को नितिन के पास से डेढ़ लाख रुपए का सट्टा पट्टी के लेन-देन का हिसाब मिला है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार सट्टेबाजों पर शिकंजा कसा जा रहा है इन कार्यवाहियो के पीछे शहर विधायक शैलेश पांडे का भी योगदान है जिन्होंने जुआ ,सट्टा, हुक्का बार जैसे अवैध कारोबार पर नकेल कसने का संकल्प लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,