बिलासपुर

VIDEO: जर्जर दीवार हुई अचानक धराशाई, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त… मसानगंज इलाके में हुआ हादसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के मसानगंज इलाके में बड़ा हादसा होते होते टल गया जिसमे मुख्य मार्ग पर स्थित दो दुकान अचानक धराशाई हो गए, इस दौरान दुकान के नीचे खड़ी तीन मोटरसाइकिल मलबे में दब गई।

अचानक हुए इस हादसे में यहां मौजूद कुछ लोग मलबा गिरने से बाल बाल बच गए। बता दें मसानगंज भीड़ भाड़ वाला इलाका है शहर में गोल बाजार सदर बाजार को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग शाम के समय लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता होता है ऐसे में वहां स्थित दो दुकान आज देर शाम अचानक जमीदोज हो गए,

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि.. दुकान के पीछे निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में सेंट्रिंग निकालने का काम चल रहा था इस दौरान काम करने वालों ने पूरा सामान दुकान के ऊपर रख दिया था वही अधिक भार होने की वजह से जर्जर हो चुकी दुकान देर शाम अचानक गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कोई इंसान इसकी चपेट में नही आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...