जांजगीर चाँपा

जुआरियो के फड़ में पुलिस की छापामारी…3 आरोपियों से 32 हजार नगद,ताशपत्ती जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर – नदी किनारे जमी जुए की महफिल में अकलतरा पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 32630 रुपए नगद 02 नग मोटर सायकल जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा पुलिस को सूचना मिली कि कोटमीसोनार अमरैया लीलागर नदी किनारे पर रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहा कोटमीसोनार निवासी राकेश शर्मा , गुलाब यादव , चन्द्रशेखर पाठक जुआ खेल रहे थे। जिनके कब्जे से दो मोबाइल दो नगर बाइक सहित 32630 नगद के साथ 52 पत्ती तास जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 109/2025 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू , विशेष टीम निरी.सागर पाठक, सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, आर. गिरीश कश्यप, आनंद , शहबाज, विशाल एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,