बिलासपुर

व्यापार विहार में दुकान का शेड तोड़कर 1 लाख नगदी की चोरी…छत के रास्ते घुसा था अज्ञात चोर,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में पुलिस सुस्त और चोर चुस्त के तर्ज पर एकबार फिर चोरी की वारदातें घटने लगी है। न्यायधानी में अभी ढंग से ठंड शुरू भी नहीं हुई लेकिन जिले में चोरी की वारदात शुरू हो गई। इसी कड़ी में बीती रात तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार स्थित दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर एक लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार वाहन पार्किंग के पास स्थित साई किराना दुकान के संचालक भागचंद पोपतानी रोज की तरह अपनी दुकान को बंद कर रात में चले गए थे।

जब रविवार सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की उनके गल्ले में रखे चिल्हर एक लाख रुपए नही थे। जब दुकान संचालक ने दुकान के प्रथम तल जाकर देखा तो उन्हें पता चला की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शेड उखाड़ कर गल्ले में रखे एक लाख रुपए पर अपना हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए है। इस पूरे वारदात ने यह तो साफ कर दिया है कि तारबाहर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है।

जिनके खिलाफ पुलिस का भय तो दूर रात्रि गश्त भी खाना पूर्ति साबित हो रही है। बहरहाल मामले में स्थानीय पुलिस को इस ओर सक्रियता दिखाने की जरूरत समझी जा रही है। वही मामले में प्रार्थी के सूचना देने के बाद तारबहार पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,