छत्तीसगढ़बिलासपुर

सफाई मित्रों ने मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक सिम्स में भी दिलाई गई शपथ

इस दौरान नृत्य,कविता वाचन, क्विज़ प्रतियोगिता, गायन का भी आयोजन किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मतदाता जागरूकता अभियान “स्वीप” के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर एवं नगर निगम,स्मार्ट सिटी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसके तहत नगर निगम के सफाई मित्रों ने कचरा गाड़ी में मतदान जागरूकता वाले बैनर लगाकर तथा घरों में जाकर मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा सिम्स में भी मेडिकल छात्रों और स्टाॅफ को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

आगामी 23 अप्रैल को बिलासपुर लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में मतदाताओं की अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु पखवाड़े भर से जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ,जिसके तहत
सुबह कचरा एकत्रित करने वाले सफाई सफाई मित्रों ने कचरा एकत्रित करने के साथ-साथ लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित किए। इसके पहले सफाई मित्रों ने अपने स्टैंड में मतदान करने एवं दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ लिए।

इसके अलावा “स्वीप”की टीम ने दोपहर को सिम्स पहुंचकर आॅडिटोरियम में मेडिकल छात्रों एवं स्टाफ को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान करने एवं अपने आस-पास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई। इस दौरान नृत्य,कविता वाचन, क्विज़ प्रतियोगिता, गायन का भी आयोजन किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,