जांजगीर चाँपा

घर मे घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार…घटना के बाद से हो गया था फरार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – घर मे बच्चे के साथ सो रही महिला के घर जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 11.01.2024 को शाम करीब 04.30 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ अकेली अपने घर मे सो रही थी, उसी दौरान आरोपी गगन कुम्भकार जबरन प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और चिल्लाई तो भाग गया। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 454, 354, 354 (क), 354 (ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी गगन कुमार कुम्भकार उम्र 31 वर्ष निवासी अकलतरा को उसके घर से हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी सउनि अरूण कुमार सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे, विवेक ठाकुर, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज