पचपेड़ी

पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी….व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में धान बिक्री के नाम पर 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी सोनू गौरहा की शिकायत पर आरोपी राजेश कुमार साहू के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केंवटाडीह भुतहा निवासी सोनू गौरहा ने थाना पचपेड़ी में शिकायत दर्ज कराई कि उसने जनवरी 2026 में ग्राम ससहा निवासी राजेश कुमार साहू को 143 क्विंटल धान 2800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा था। धान की कुल कीमत 4 लाख 400 रुपये हुई थी। आरोपी ने भुगतान बाद में करने की बात कही थी, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद रकम नहीं लौटाई। पीड़ित के अनुसार बाद में आरोपी ने इलाहाबाद बैंक शाखा कोसला का 4 लाख रुपये का चेक दिया। यह चेक 20 फरवरी 2026 को केंवटाडीह स्थित भुतहा शनि मंदिर के पास दिलेराम साहू की मौजूदगी में सौंपा गया था। सोनू गौरहा ने भरोसा कर चेक स्वीकार कर लिया।
जब उसने 5 मई 2026 को उक्त चेक को बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा मल्हार में जमा किया तो अगले दिन बैंक से चेक रिटर्न कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने 11 मई को इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) शाखा कोसला पहुंचकर जानकारी ली। वहां बैंक कर्मियों ने बताया कि संबंधित खाता 29 अक्टूबर 2024 से बंद है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर बंद खाते का चेक देकर उसके साथ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इतना ही नहीं, 16 मई को थाना पहुंचने पर आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज