मस्तूरी

ट्रेलर ने पीछे से बाइक सवार को लिया चपेट में बाइक सवार महिला की मौत,दो घायल,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,मस्तुरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तुरी -थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर मोहरसाय चौक के आगे गतौरा रोड में पीछे से ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग घायल हो गए है। जिसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर मोहरसाय चौक के आगे शाम 6:30 के आसपास गतौरा तरफ से जयरामनगर की ओर जा रही ट्रेलर क्र.HR 39 f 1967 के चालक ने गतौरा की ओर से बाइक सवार साप्ताहिक बाजार जयरामनगर जा रहे थे तभी पीछे से आ रही ट्रेलर ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे बाइक में सवार महिला संतोषी बाई पात्रे पति गुलाल पात्रे उम्र 37 वर्ष ग्राम किसान परसदा की ट्रेलर के टायर के कुचलने से शरीर दो भागो में बट गई जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक चला रहे मृतिका का बेटा अविनाश पात्रे एवं एक अन्य महिला घायल हो गई जिसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वही ट्रेलर चालक घटना उपरांत ट्रेलर को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर गतौरा से जयरामनगर जाने वाली मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया है, जहां मौके पर जिले से भारी पुलिस बल तैनात थे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...