हिर्री

शादी का झांसा देकर नाबालिग को साथ भगाया…फिर किया दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में नाबालिग लड़की के परिजनों ने हिर्री थाने में लड़की के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली की ग्राम पाड़ निवासी चन्द्रकांत कौशिक द्वारा ही लड़की को अपने साथ भगा कर ले जाया गया है। वही नाबालिग लड़की को अपने घर में छुपा कर रखा हुआ है जिस पर हिर्री पुलिस ने तत्काल ही आरोपी के घर में दबिश देकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा कर ले आया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ...