बिल्हा

मर्डर :- विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान युवको में हुआ विवाद…चाकू, लाठी, डंडे से हमला कर 1 युवक की हत्या, 3 घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडरवा में विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई है वही 3 अन्य युवकों पर भी जानलेवा हमला किया गया है जिससे वह घायल हो गए है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के रामबगस नेताम के पुत्र तुकेश नेताम अपने साथी राजा नेताम, आकाश यादव, रवि यादव और अन्य लोगो के साथ विश्वकर्मा विसर्जन के लिए बसंती नाला जा रहे थे, तभी मिडिल स्कूल के पास अमन ध्रुव गाली दे रहा था तो उसे आकाश, रवि, राजा नेताम और तुकेश नेताम ने मना किये कि गाली क्यो दे रहा है इसी बात को लेकर झगडा हुये फिर वहां से चले गये करीब 09.00 बजे रात्रि में तुकेश नेताम व उसके साथी आकाश यादव, रवि यादव ,राजा नेताम और गांव के अन्य लोग विश्वकर्मा विसर्जन कर वापस आ रहे थे

कि मिडिल स्कूल के पास पहुचे थे कि गांव का अमन ध्रुव, नारायण यादव, नकुल मरकाम, सहदेव मरकाम तथा राजा नेताम ग्राम झल्फा एवं अन्य अपने साथी के साथ आकर गाली देने से मना कर मारे हो कहकर रंजिश रखते हुये एक राय होकर चाकू, डण्डा से युवको पर हमला कर दिए, जिससे तुकेश के छाती, सिर, शरीर में गंभीर चोट लगे, जिससे वह खून से लथपथ होकर वही गिर गया, वही उसके साथी राजा नेताम, आकाश यादव, रवि यादव भी चाकू, डंडे के हमले से घायल हो गया। मौके पर पहुँचे तुकेश नेताम के पिता और अन्य ग्रामीणों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ तुकेश नेताम को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वही अन्य घायलों को सिम्स रिफर कर दिया गया है। मामले में मृतक युवक के पिता रामबगस नेताम ने इसकी रिपोर्ट बिल्हा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अमन ध्रुव , नारायण यादव , नकुल मरकाम , सहदेव मरकाम , राजा नेताम एवं अन्य साथी के खिलाफ धारा 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 302-IPC, 307-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...