रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में आज फिर सामने आए 38 नए संक्रमण के मामले, वही एक मौत भी….आकड़ो की लगातार हो रही बढ़ोत्तरी

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आये हैं। इनमें सबसे अधिक दुर्ग से 13 संक्रमित मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,05,773 हो गई। वही गुरुवार को 6 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, साथ ही 10 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित कांकेर में एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 38 नए मामले सामने आने के बाद अब छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,773 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,995 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। वही राज्य में 206 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित 13,572 लोगों की मौत हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत