कोटा

कोटा में कांग्रेस का चक्काजाम…. ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर जताया गया आक्रोश,

जुगनू तंबोली

कोटा – क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कोटा नगर के नाका चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात को देखते हुए एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से आमजन बेहद परेशान है। वहीं किसानों को सोसायटियों में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अमाली, बिल्लीबंद और श्रीपारा के ग्रामीणों को सड़क निर्माण का आश्वासन कई बार दिया गया, लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता के कारण लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कोटा रेलवे स्टेशन से नाका चौक तक बनने वाली मुख्य सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार की लापरवाही से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। धूल और डस्ट से स्थानीय लोग परेशान हैं।

साथ ही सड़क के दोनों ओर स्थायी और अस्थायी बेजाकब्जा हटाने में विभाग गंभीर नहीं है, जबकि मुआवजा राशि पहले ही वितरित की जा चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क, बिजली और खाद की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ...