बिलासपुर

पावर ऑफ अटॉर्नी का फायदा उठाकर बेंच दी जमीन….बुजुर्ग पीड़िता की शिकायत पर धोखेबाज गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर बिक्री की रकम नहीं देने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामले में प्रार्थीया रेलवे की रिटायर्ड कर्मचारी की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने यह कार्रवाई की है मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी देवरीखुर्द निवासी राम बाई हथगेन ने शिव बिहार महमंद खार में अपनी 3052 स्क्वायर फीट जमीन को बेचने के लिए लोको कॉलोनी निवासी रोडा किशोर उर्फ मनोज राव उर्फ नाना के नाम पर मुख्तियार नामा बनाकर दिया था। की जमीन को बेचकर वह उक्त राशि प्रार्थीया को देगा, लेकिन आरोपी ने जमीन को औने पौने दाम पर बेचकर बिक्री की रकम हजम कर ली जब प्रार्थीया ने बिक्री की रकम मांगी तो आरोपी गोलमोल जवाब देने लग गया। जिसके बाद प्रार्थीया ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे तोरवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, प्र. आर. अशोक कश्यप, प्रमोद कसेर, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...