सक्ती

बैंक के सामने पंचायत सचिव हुआ 3 लाख रुपयों के उठाईगिरी का शिकार, अब तक आरोपी का नही मिल सका कोई सुराग

रमेश राजपूत

सक्ती- पंचायत सचिव बैंक स्टेशन रोड में बैंक के सामने उठाईगिरी का शिकार हो गया। उठाईगिरों ने जमीन में पैसे फेंके थे उसे बताया और जैसे ही सचिव पैसे उठाने झूका उसकी बाइक में रखे तीन लाख रूपए लेकर आरोपी फरार हो गए। मामले में अब तक आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना नगर के एच.डी.एफ.सी बैंक के सामने की है। घटना 10 अप्रैल की है लगभग 11 बजे जब नवापारा के सुरेन्द्र गवेल नगर के एच.डी.एफ.सी. बैंक में पैसा जमा करने गऐ थे। वे पेशे से पंचायत सचिव हैं। वापस बाइक में आने के लिए सवार हुए तब ही यह घटना घटित हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में रिर्पोट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्राम नवापारा निवासी सुरेन्द्र कुमार गवेल पिता सम्मतदास गवेल, उम्र 40 वर्ष 10 अप्रैल को अपने घर से 4 लाख रूपये लेकर नगर के एक्सीस बैंक आया और अपनी पत्नी के सेविंग अकाउंट में 1 लाख रूपये को जमा किया बाकी 3 लाख रूपया को थैला के अंदर रखकर एच.डी.एफ.सी बैंक शाखा सक्ती गया, लेकिन पैसा जमा नहीं हुआ तो बैंक से 11ः35 बजे करीब घर जाने के लिये बाहर निकला और थैला में रखे पैसा को मोटर सायकल के डिक्की में रखकर जाने वाला था, उसी समय एक व्यक्ति बोला कि आपका पैसा गिरा है तब देखा तो मोटर सायकल के कुछ दूर बगल में कुछ पैसा गिरा हुआ था और उस पैसा को उठाकर अपने मोटर सायकल के पास आया और डिक्की को देखा तो अंदर रखा रूपयों से भरा थैला गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटर सायकल के बैग में रखे 3 लाख रूपये की उठाईगिरी कर ली थी। सचिव सुरेंद्र ने बताया कि घटना के बारे में अपने दोस्त राजकुमार गबेल, कैलाश गवेल को बताया और आस-पास तलाश किये कोई पता नहीं चलाने पर सक्ती थाना रिर्पोट दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,