बिलासपुर

जिले में जारी है अवैध धान की ताबड़तोड़ छापेमारी… साढ़े 7 लाख कीमती 600 बोरी धान जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई आज भी जारी रही। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आज 8 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। उनसे लगभग साढ़े 7 लाख रुपए मूल्य के 600 बोरी (239 क्विंटल) धान जब्त किया गया। मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषियों पर मामला दर्ज किया गया । कार्रवाई में राजस्व, फूड और मंडी के कर्मचारी शामिल थे। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता टीम ने आज मस्तूरी ब्लॉक के जयराम नगर में किरारी के धर्मेंद्र सूर्यवंशी से 60 बोरी, मस्तूरी के गोविंद अग्रवाल से 55 बोरी, सीपत के इंद्र वर्मा से 60 बोरी तथा सीपत के विकास अग्रवाल के गोडाउन से 63 बोरी अवैध रूप से संग्रहित धान बरामद किया गया। इसी प्रकार तखतपुर के निगारबंद में व्यापारी नवीन अग्रवाल के संस्थान से 50 बोरी (20 क्विंटल) सिलतरा के रामू साहू के संस्थान से 75 बोरी (30 क्विंटल) और सुखदेव साहस 50 बोरी (20 क्विंटल) तथा समडील के सुनील यादव की संस्थान से 187 बोरी (74 क्विंटल) धान जब्त किया गया । अवैध भंडारण और परिवहन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला