बिलासपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी भी राहत कोष में कर रहा योगदान, 16 हजार कर्मचारी दे रहे एक दिन का वेतन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नोवल कोरोना वायरस और मानवता के बीच छिड़ी इस जंग में शासन प्रशासन को आर्थिक मदद करने अब विभिन्न संस्थाएं भी अपना योगदान दे रहे है। इसी कड़ी मे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भी सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है। सीएसपीडीसीएल के प्रबंधक के आह्वान में सभी अधिकारी और कर्मचारियों के एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया है। पावर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक( मानव संसाधन) एच के पांडेय की ओर से जारी परिपत्र में बताया गया है कि पावर कंपनी के सभी अधिकारियों – कर्मचारियों के माह अप्रैल 2020 के वेतन से एक दिन के मूल वेतन के बराबर की राशि की कटौती की जाएगी। सभी पावर कंपनी यथा पावर जेनरेशन,ट्रांसमिशन ,डिस्ट्रीब्यूशन ,ट्रेडिंग एवं होल्डिंग कंपनी के अधिकारियों -कर्मचारियों के वेतन कटौती से प्राप्त सहयोग राशि को होल्डिंग कंपनी द्वारा एकजाई करके मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। बताया जा रहा है पावर कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि में आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आयकर में छूट देने की कार्यवाही आगामी वित्तीय वर्ष में की जाएगी। इसके अलावा पावर कंपनी के इस कठिन परिस्थितियों में भी विधुत आपूर्ति को सतत बनाने वाले विद्युत कर्मी सुरक्षा हेतु, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे उपाय और निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

तीन करोड़ की राहत राशि जमा की जाएगी मुख्यमंत्री राहत कोष में..

नोवल कोरोना वायरस से बचाव कार्य मे लगे छत्तीसगढ़ सरकार के जनहित कार्यो के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के 16 हजार अधिकारी,कर्मचारी सहयोग राशि दे रहे है। इनके द्वारा लिए इस निर्णय से मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब तीन करोड़ की सहयोग राशि जमा की जाएगी। जो छत्तीसगढ़ सरकार के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव कार्य मे काफी उपयोगिता सबित होगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...