पचपेड़ी

हाइवा के सामने बाइक अड़ाकर लूटपाट की घटना,दो बाइक में सवार 4 अज्ञात लोगो ने दी घटना को अंजाम,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र ग्राम चिस्दा के आगे पेट्रोल पंप के पहले 2 बाइको में सवार 4 अज्ञात लोगो ने शुक्रवार रात हाइवा के सामने अपने बाइक को अड़ाकर हाइवा चालक से 10 हजार लूटकर फरार हो गया।वही पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा के पास पेट्रोल पंप के पहले बलौदाबजार जिले के ग्राम खमरिया निवासी उमेश कुमार यदु अपने हाइवा मालिक अनुपम वर्मा की हाइवा CG 22 X 0152 को लेकर शुक्रवार की रात बलौदाबाजार से पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह माइंस आ रहा था तभी रात 10,11 बजे के आसपास ग्राम चिस्दा के आगे पेट्रोल पंप के पहले एक स्कूटी और एक बाइक में सवार 4 लोग हाइवा को ओवर टेक कर हाइवा के सामने अपने बाइक को खड़ा कर दिया जिससे हाइवा चालक अपने हाइवा को रोक दिया जिसके बाद अज्ञात 4 लड़के केबिन में चढ़ हाइवा चालक को डरा धमकाकर जेब में नगद रखे 10 हजार को लूटकर ग्राम चिल्हाटी तरफ भाग गए।वही बाईकों को भागते हुए एक बाइक एक्टिवा की नम्बर CG 22 W 5433 हाइवा चालक ने नोट कर लिया एवं अपने वाहन मालिक को सूचना दी।जिसके बाद रात में हाइवा को लेकर ग्राम गोडाडीह माइंस में रुका रहा जो आज सुबह पचपेड़ी थाना पहुंच घटना के बारे में जानकारी दी।जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस अपराध दर्ज कर गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर