जांजगीर चाँपा

मंदिर में ताला तोड़कर आभूषण और दान पेटी की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 1 लाख 91 हजार का सामान जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 91 हजार रुपए कीमती चोरी के समान को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ग्राम नवापारा (सुकली) में स्थित मौलीमाता मंदिर का है। प्रार्थी गोपाल प्रसाद कश्यप द्वारा 7 मार्च के शाम के समय 07.30 बजे से 08.00 बजे रात्रि को पुजा पाठ कर मंदिर में ताला लगा कर बंद किया और अपने घर आ गया था। जब 8 मार्च की सुबह 05.30 बजे बबलू महराज मंदिर में पुजा करने गया तो देखा मंदिर का ताला टूटा हुआ था मंदिर अंदर से आभूषण वगैरह चोरी हो गये थे। जिसकी सूचना जांजगीर पुलिस को दी गई। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि
पचेड़ा गांव में रहने वाले गौरीशंकर कश्यप के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि 08.03.2025 के रात्रि करीब 03.30 बजे गांव के मौलीमाता के मंदिर में चोरी करने के लिये अपने साथ टांगी, पैरा कत्ता लेकर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर अंदर से मातारानी के श्रृंगार सोने चांदी के आभूषण सीसीटीवी का टीवी, DVR अन्य सामान को चोरी कर अपने घर में टीन के पेटी बक्सा में छुपाकर रख दिया था। जिसके के बाद आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मौली दाई मंदिर मे चोरी गई के सोने की कंठी माला, मंगलसूत्र, चांदी का छत्र, चक्र, मुकुट, दो नग मंगलसूत्र, द्वार एवं टीवी, समस्त सामान बरामद कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 91 हजार रुपए बताई जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक वीरेंद्र भैना, आरक्षक आशुतोष कर्ष, एवं नीतीश कुमार की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,