छत्तीसगढ़

रतनपुर लखनी देवी की पहाड़ी में एक अधेड़ महिला के साथ 5 लोगों ने किया था गैंगरेप

पुलिस को मामले की भनक लगते ही 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को धर दबोचा

बिलासपुर प्रवीण भट्टाचार्य

अपनी परिचित महिला को जंगल में ले जाकर अपने साथियों के साथ गैंग रेप करने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और उसे मरा समझकर आरोपी भाग खड़े हुए लेकिन 2 दिन बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले का खुलासा कर दिया जिसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने में भी कामयाब हो गई घटना बुधवार की बताई जा रही है रतनपुर के आदतन अपराधी संतोष बरगाह के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपनी एक परिचित 50 वर्षीय विधवा अधेड़ महिला के साथ अपने ही घर पर संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था जिसे उसके बेटे ने देख लिया और दोनों को धक्के मार कर घर से निकाल दिया इसके बाद संतोष इस महिला को लेकर लखनी देवी की पहाड़ी स्थित जंगल पहुंचा और वहां उसने अपने और चार साथियों को बुला लिया पांचों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया इसके बाद उन्होंने महिला का गला दबाकर उसके साथ मारपीट की जिससे महिला बेहोश हो गई तो उसे मृत समझकर पांचों आरोपी फरार हो गए इसी बीच घायल महिला पर एक व्यक्ति की निगाह पड़ी तो उसने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया इलाज के बाद हालात कुछ बेहतर हुई तो महिला रतनपुर थाने पहुंच गई शुक्रवार को गैंगरेप की जानकारी होने पर पुलिस के भी होश उड़ गए इस मामले को बिलासपुर एसपी अभिषेक मीणा एडिशनल एसपी अर्चना झा और कोटा एसडीओपी अभिषेक सिंह ने गंभीरता से लिया जिसके बाद अपराधियों की पतासाजी शुरू हो गई 12 घंटे के भीतर ही गैंगरेप के मुख्य आरोपी संतोष बरगाह को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिल गई वहीं एक और आरोपी छोटू को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिनसे पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

विधवा अधेड़ के साथ संतोष बरगाह के क्या रिश्ते हैं और उसने क्या सचमुच गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और महिला की जान लेनी चाही इस इस पर पुलिस जांच केंद्रित किए हुए हैं बताया जा रहा है कि मामले का मुख्य आरोपी शराब कोंचिया है और उसके खिलाफ रतनपुर थाने में भी कई शिकायत दर्ज है यह तो महिला की किस्मत ठीक थी कि लात घूंसों से पिटाई के बाद भी उसकी जान बच गई नहीं तो मामला और भी पेचीदा हो जाता धार्मिक नगरी में इस कृत्य के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

रतनपुर लखनी देवी की पहाड़ी में एक अधेड़ महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया और बेरहमी से उसके साथ मारपीट की बेहोश महिला को मृत समझकर पांचों आरोपी भाग खड़े हुए लेकिन पुलिस को मामले की भनक लगते ही 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा

error: Content is protected !!
Letest
बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच... कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में...