हिर्री

चोरी का डीजल खपाने ले जा रहा एक आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 385 लीटर डीजल और एक ओमनी वेन जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के अलग अलग जगहों में घूमकर डीजल चोरी करने वाले आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 385 लीटर डीजल बरामद की गई है। दरअसल हिर्री पुलिस को सूचना मिली की चोरी के डीजल को एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से रायपुर खपाने के लिए जा रहा है। जिस पर हिर्री पुलिस ने भोजपुरी टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर संदेही वाहन को रोककर पूछताछ की जहां मारुती ओमनी वैन कमांक सीजी 12 जेड डी 1222 में सकरी निवासी कृष्णा राठौर मौजूद था।

जिसमे 12 जरिकेन में भरा 385 लीटर डीजल कुल कीमती 38500 रूपये का मिला। जिसके बारे में पुलिस ने दस्तवेज मांगे लेकिन आरोपी द्वारा डीजल का कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में प्र आर 1024 बृजेश मिश्रा, आरक्षक जोहन टोप्पो, शिवधन बंजारे, का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,