बिल्हा

बिजली ऑफिस से 10 ट्रांसफार्मर की चोरी का खुलासा…जेई ने दर्ज कराई थाने में शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरतोरी केंद्र के ट्रांसफार्मर की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के खराब 10 ट्रांसफार्मर की चोरी की शिकायत विद्युत विभाग वितरण केंद्र ग्राम बरतोरी के कनिष्ट यंत्री चुम्मनलाल ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग द्वारा बरतोरी क्षेत्र के ग्राम हथनी से 03 नग, ग्राम मुरकुटा से 02 नग,

ग्राम बुंदेला से 02 नग, ग्राम मंगला से 02 नग, ग्राम बिटकुली से 01 नग कुल 10 नग खराब ट्रांसफार्मर को निकालकर वही रखा गया था। जो 3 मई से 8 मई के बीच चोरी हो गया है। उक्त घटना को लेकर विभाग के स्टॉफ ने ग्राम नवागांव के दीपकदास मानिकपुरी पर संदेह जताया है। बहरहाल 3 लाख 60 हज़ार रूपए कीमती ट्रांसफार्मर की चोरी के मामले में बिल्हा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...