बिलासपुर

दुःखद घटना :- 10 वीं की परीक्षा में असफलता से निराश छात्र ने की आत्महत्या….सीखने की उम्र में असफलता से कैसा खौफ ? न करें ऐसी गलती

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक छात्र ने दसवी बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल होने की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। ये मामला महिमा नगर का है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार वरुण कौशिक पिता शंकर लाल कौशिक 17 वर्ष 10 वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जिसके बाद बुधवार दोपहर 12 बजे तरूण ने अपना रोन नंबर डालकर मोबाईल से अपना परिणाम देखा परीक्षा में वो दो विषय में फेल हो गया। जिससे उसे सदमा लगा।वही गुरूवार की रात को वो अपने कमरे में ही था रात में उसने कमरे में लगे पंखे पर साड़ी का प्रयोग कर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंचे तो फंदे में लटका उसका शव देखा। तरुण के पिता ने पुसिल को सूचना दी। पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव फंदे से नीचे उतारा छात्र के पास किसी भी प्रकार की चिट्टी नहीं मिली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दी। मृतक छात्र तरूण के पिता शंकर लाल ने पुलिस को जारकारी दी की जब से परिणाम घोषित हुआ तब से तरूण काफी मानसिक तनाव में था। गुरूवार को रात 12 बजे तक उसके पिता ने उसे समझाया और कहा कि दो विषय की बात है पास हो जाएगा। अगली बार अच्छी तैयारी कर लेना। पिता के समझाने पर तरूण ठीक है बोलकर रात 1 बजे अपने कमरे में सोने चला गया था। वही सुबह जब परिजनों ने उसकी लाश देखी तो सभी का रो रोकर बुराहाल था।

सीखने की उम्र में असफलता बाधा नहीं बड़ी सीख है ले प्रेरणा…

सीखने की उम्र में असफलता से डरने और निराश होने की जरूरत नही है, जीवन में कई पड़ाव पर अनेक परीक्षाएं होती है जिनमें सफलता और असफलता समान रूप से मिलती है, लेकिन क्या इस वजह से अपना जीवन त्याग देना, अपने माता पिता को छोड़कर चले जाना सही है? नही, कठिनाइयों और परीक्षाओं से तप कर निश्चित तौर पर बड़ी सफलता मिलती है, जिसका इंतजार करना चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...