कोरबा

एकतरफा प्रेम में पागल सनकी ने प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को उतारा मौत के घाट….प्रेमिका से मिलकर लौट रहा था प्रेमी

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने उसकी हत्या कर दी है, जिसमें मामले की जांच में जुटी कटघोरा और सायबर सेल कोरबा की पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी में पुराना कोसा ऑफिस के पास बीती रात 2 बजे के करीब एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई, मौके पर पहुँची टीम ने पाया कि युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। मामले में कटघोरा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की सबसे पहले मृतक की पहचान कराई गई, जिसमें पता चला मृतक ग्राम छुरी निवासी सुभाष देवांगन पिता बहोरिक राम देवांगन उम्र 36 साल की है, जिसके बाद मृतक के परिजनों और आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस को एक संदेही बलराम साहू पिता देवचरण साहू उम्र 32 वर्ष की जानकारी मिली, जिसे कब्जे में लेकर जब पूछताछ की गई तो पूरा खुलासा हुआ, उसने बताया कि गांव की एक महिला से आरोपी बहुत प्यार करता था लेकिन उक्त महिला मृतक सुभाष देवांगन से प्यार करती थी उसे अपना पति मानती थी आरोपी बलराम साहू से मोबाईल से बात करती थी लेकिन मिलने से इंकार कर देती थी, आरोपी बलराम साहू किसी भी हालत में उसे पाना चाहता था इस लिये उसने सुभाष देवांगन को रास्ते से हटाने उसका मर्डर करने की योजना बनाई और योजना के तहत अपने घर में रखे हुये मछली काटने के परसूल में लोहे के पाईप को जोड़कर वेल्डिंग कराकर हथियार तैयार करवाया तथा काले रंग की नई टी शर्ट दुकान से खरीदा फिर योजना को अंजाम देने के लिये घटना दिनांक को आरोपी अपने पुराने घर कोसा ऑफिस के पास रात करीब 12.00 बजे पहुंचा,

हथियार को पहले से ही अपने पुराने घर में छिपाकर रखा था। रात 12 बजे पहुंचने पर देखा कि मृतक की बाईक रास्ते के किनारे खड़ी थी आरोपी यह समझ गया कि सुभाष देवांगन अपनी प्रेमिका के घर मिलने पहुंच चुका है। योजना के तहत आरोपी प्रेमिका के घर के सामने स्थित अपने पुराने घर में हथियार लेकर छुपा रहा, रात करीब 1.45 बजे सुभाष देवांगन अपनी प्रेमिका से मिलने के बाद उसके घर से निकलकर जहां अपनी मोटरसायकल खड़ा किया था उधर जाने लगा तभी आरोपी बलराम साहू ने पीछे से सुभाष देवांगन के सिर पर धारदार हथियार परसुल से ताबडतोड़ हमला कर दिया परसुल वेल्डिंग वाले भाग से टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गया और पाईप आरोपी लेकर वहां से भाग गया। भागते समय पाईप को झोराघाट जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले धरसा तालाब के पानी में फेंक दिया और टी शर्ट तथा लोवर को गांगपुर के जंगल में कच्चे रास्ते के बगल में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया। विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेही एवं मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप पहने हुये कपड़े, मोटरसायकल बरामद कर जप्त किया गया है। मर्ग की जांच के दौरान घटना स्थल से लोहे का धारदार खून से सना हुआ परसूल जप्त किया गया है। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में कटघोरा पुलिस एवं सायबर सेल कोरबा की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आया, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क...