बिलासपुर

अब सोफा बेचने के चक्कर मे ओएलएक्स के माध्यम से 99999 रुपए की ठगी का मामला….ऑनलाइन पेमेंट बनी समस्या

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अब लोग रोजाना ऑनलाइन फ्राड का शिकार हो रहे है, लगातार मामला सामने आने के बाद भी लोग सतर्क नही हो रहे है, जिसकी वजह से साइबर अपराधी बड़ी ही आसानी से ठगी को अंजाम दे रहे है। सरकंडा थाना क्षेत्र से फिर एक मामला सामने आया है जिसमें चांटीडीह निवासी रामशरण पटेल ठगी का शिकार हुए है, दरअसल उनके घर के सोफा को बेचने उन्होंने ओएलएक्स पर विज्ञापन डाले थे, जिसके बाद उनके पास फोन आया और सोफा खरीदने की बात कही गई और पेमेंट करने ऑनलाइन पैसे भेजने का स्क्रीन शॉट भेजा गया, लेकिन पैसे नही मिलने की बात जब प्रार्थी द्वारा कही गई तो एक क्यू आर कोड भेज स्केन करने कहा गया जैसे है प्रार्थी ने स्केन किया उनके बैंक एकाउंट से किस्तों में कुल 99999 रुपए की ठगी कर ली गई, इस ऑनलाइन धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है, जहाँ पुलिस ने मोबाईल नंबर 9179676935 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार