बिलासपुर

बाइक सवार 2 लुटेरों का आतंक..तोरवा क्षेत्र में एक के बाद एक 2 लूट की घटनाएं…अकेली महिलाओं को बनाया गया शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में बीती शाम बाइक सवार लुटेरों ने 2 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमें रेलवे क्षेत्र से पैदल घर लौट रही 2 महिलाओं से एक के बाद एक सोने की चेन की लूट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महिपाल सिंह बौद्ध की पत्नी सुमन लता सिंह 5 जून की शाम लगभग 8 बजे बुधवारी बाज़ार से पैदल वापस घर लौट रही थी, तभी धान मंडी रोड सांई मंदिर के सामने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में आये बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले मे पहने 8 ग्राम वजनी सोने के चेन को लूट कर भाग निकले, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए है,

वही इस घटना के पांच मिनट पहले ही दूसरी महिला पी. वी. शोभना पति अरविंदाशन उम्र 58 वर्ष के गले में पहने सोने के चैन वजनी 24 ग्राम को बुधवारी बाजार पास से करीबन पांच मिनट के अंतराल में पहले गले से लूटा गया था, वही उन्ही बाइक सवार लुटेरों ने तीसरी लूट की घटना को भी अंजाम देने की कोशिश की लेकिन वह सफल नही हो सके और फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार बाइक चला रहा लुटेरा हेलमेट पहना था, वही पीछे बैठा आरोपी मुंह मे गमछा लपेटे हुए था, जिन्होंने एक के बाद एक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने एक बिना नंबर के बाईक में दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 34-IPC, 356-IPC, 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज