पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी पर झूला ग्रामीण,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी -थाना क्षेत्र के ग्राम फोदी पाली लोहर्सी में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है वही सूचना पर मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फोदी पाली (लोहर्सी ) निवासी ताराचंद वर्मा ने शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी की उसके भाई रामचंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया की घर में अन्य परिजनों सुबह मृतक को धान का बीड़ा बांधने खेत जाने को बोला तो उन्होंने खेत जाने से मना कर दिया।

जिसके बाद घर के सभी परिजन पत्नी ,बेटा,बेटी खेत चले गए वही खेत से 11: 30 बजे के आसपास बेटी घर पहुंची तो उन्होंने देखा की घर के परछी के ऊपर लगे करेणी लकड़ी में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसके बाद मृतक की लड़की ने इसकी सूचना अपने परिजनों के साथ पड़ोसियों को दी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक ने किन कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त की यह पुलिस की जांच में ही सामने आयेगा वही पचपेड़ी पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...