कोरबा

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दिखा युवाओं में जोश….जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने फरिश्तों का किया सम्मान, ब्लड डोनेशन कैम्प का सफल आयोजन

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा कोरबा शहर के युवा रक्तदाताओं के साथ मिलकर विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया।

जी हां फरिश्तों का दिन बिलासपुर की ही तरह कोरबा के युवाओं ने भी टीम जज़्बा को ढेर सारा प्यार दिया पहली बार बिलासपुर से बाहर दूसरे जिले में आयोजित जज़्बा का यह पहला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर था। शिविर में कोरबा की प्रचण्ड गर्मी के बावजूद 50 से ज़्यादा युवक व युवतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान किया।

इस शिविर के ब्लड को कोरबा के मरीज़ों और थैलासीमिया पीड़ितों के सहायतार्थ उपयोग किया जाएगा। जज़्बा टीम पिछले कई वर्षों से निरंतर मानवता को समर्पित यह रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करती आ रही है, जज़्बा टीम अपने रक्तदाताओ को पूरे छत्तीसगढ़ में ब्लड वापसी का आश्वासन देकर उनसे रक्तदान करवाती है और अपने इस वादे को सौ फीसदी पूरा भी करती है !

इस शिविर में रक्तदाताओ के लिए लैपटॉप बैग , स्वल्पाहार , प्रशंसा पत्र की व्यवस्था उपहार स्वरूप रखी गई। बिलासा ब्लड सेंटर की कोरबा ब्रांच द्वारा संजय मतलानी और उनकी टीम का मोमेंटो देकर उनके कार्य को सराहा गया।

आज के शिविर को सफल बनाने में बिलासा ब्लड बैंक की कोरबा टीम के अनुभवी टेक्नीशियन और स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम जज़्बा की तरफ से संयोजक संजय मतलानी ,

कोरबा के जज़्बा के संचालक विकास सुरेश्वर और गोविंद कुमार , बिलासपुर से सारांश गंगवानी , शुभम प्रभुवानी , पूजा प्रभुवानी , गिरीश लालचंदानी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...