छत्तीसगढ़बिलासपुर

आखिर किसने किया था वह रहस्यमई कॉल, जिसके बाद घर से निकली युवती फांसी के फंदे पर लटकती मिली

पुलिस किसी भी संभावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहती। इधर निशांगी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और कोई भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है इसलिए भी छात्रा की मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शनिवार तड़के परसदा में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के घर के पीछे एक मॉडर्न युवती की फांसी पर लटकती लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई । करीब उन्नीस बीस साल की जींस टॉप पहने किसी अच्छे घराने की प्रतीक हो रही युवती की लाश के गले पर फांसी का फंदा जरूर था लेकिन लाश पेड़ से लटक नहीं रही थी बल्कि जमीन से टिकी लगभग बैठी हुई स्थिति में थी । इसलिए यह संदेह गहरा गया कि युवती ने खुदकुशी नहीं की है, मुमकिन है किसी ने उसकी हत्या कर उसकी लाश को ख़ुदकुशी का रंग देने ऐसा किया हो। वहीँ लोग युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का भी कयास लगाते रहे। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची चकरभाटा पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला की लाश रिंग रोड नंबर दो के पन्ना नगर में रहने वाले अधिवक्ता संजय टंडन की 19 वर्षीय बेटी निशांगी टंडन की है । निशांगी डीपी विप्र महाविद्यालय में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसके पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह बिना किसी को बताए अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 10x 6897 पर सवार होकर कहीं निकल गई और फिर रात को घर नहीं लौटी। छात्रा के इस तरह बिन बताए घर से चले जाने और उसका कुछ पता ना चलने से परिजन परेशान थे, तभी सुबह उनके पास उसके फांसी लगा लिया जाने की खबर आई। शनिवार को बिलासपुर में राहुल गांधी की सभा थी, इसलिए सभी पुलिस अधिकारी वहीं सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे , इसलिए डी पी की छात्रा की मौत के मामले में तफ्तीश में कुछ खास प्रगति नहीं हुई और कुछ खास जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई । इस मामले में पुलिस को मदद छात्रा के मोबाइल से ही मिलेगी। यह जानना जरूरी है कि शुक्रवार की रात निशांगी के पास किस का कॉल आया था जिसके बाद वह घर से अकेले निकल पड़ी थी और कैसे वह पन्ना नगर से परसदा पहुंच गई

।आखिर उसने क्यों खुदकुशी की और अगर खुदकुशी नहीं की तो फिर उसकी हत्या किसने और क्यों की । पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिस हालत में छात्रा की लाश मिली है, उसके कपड़े अस्त व्यस्त नहीं है और इसकी संभावना कम ही लग रही है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। लेकिन पुलिस किसी भी संभावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहती। इधर निशांगी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और कोई भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है इसलिए भी छात्रा की मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस रहस्यमई मौत पर से पर्दा तभी हटेगा जब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल से किसी नतीजे पर पहुंचेगी । फिलहाल पुलिस को मौका ए वारदात पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है जिससे फिलहाल संदेह इसी बात को लेकर जताया जा रहा है की छात्रा निशांगी टंडन की हत्या करने के बाद मामले को खुदकुशी का रंग देने के लिए किसी ने उसे इस तरह लटका दिया होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...