बिलासपुर

बिलासपुर:- ऑटो में बैठी लुटेरी महिलाओं का आतंक! गहनों पर नजर, उतरते समय झपटी दो महिलाओं की सोने की चेन

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में झपटमारी और चोरी की घटनाओं के बीच अब महिलाओं के गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आ रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में ऑटो में सवार महिलाओं ने दो महिला यात्रियों के गले से सोने की चेन झपट ली और वारदात के बाद फरार हो गईं। दोनों मामलों में पीड़िताओं ने कई दिनों बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 304(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना 27 जून की बताई जा रही है। अशोक विहार फेस-1 निवासी मंजू सिंह, जो कोटा विकासखंड के तेंदुआ स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य हैं, दोपहर करीब एक बजे नेहरू चौक से ऑटो में सवार होकर साइंस कॉलेज के पास स्थित अपने घर जा रही थीं। उनके साथ ऑटो में चार-पांच महिलाएं भी बैठी थीं। मंजू के मुताबिक, ऑटो में बैठी महिलाएं लगातार उनके गले में पहनी करीब 16 ग्राम वजनी सोने की चेन पर नजर रख रही थीं। करीब 1:30 बजे साइंस कॉलेज के पास उतरते समय महिलाओं ने मौका पाकर चेन झपट ली और डबरीपारा की ओर भाग गईं। शोर मचाने और आसपास के लोगों को बुलाने तक आरोपी महिलाएं फरार हो चुकी थीं। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मंजू ने 19 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी घटना 6 अगस्त की है। गीता पैलेस के सामने त्रिवेणी नगर निवासी अंगुरी जैन दोपहर करीब 12 बजे जैन मंदिर, एसबीआई के पास से ऑटो में बैठकर घर जा रही थीं। ऑटो में पहले से चार महिलाएं सवार थीं। पीड़िता के अनुसार, महिलाएं उनके गले में पहनी करीब दो तोला वजनी और लगभग तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन को देख रही थीं। गीता पैलेस के पास उतरते समय आरोपियों ने चेन झपट ली और मोहल्ले की ओर भाग गईं। आसपास के लोगों की मदद से तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस मामले में भी 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जिस तरीके से ऑटो में बैठी महिलाएं पहले यात्रियों के जेवर पर नजर रखती हैं और उतरने के दौरान वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं, उससे किसी संगठित महिला गिरोह की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस अब ऑटो, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही ऐसे गिरोहों की गतिविधियों और पूर्व में हुई झपटमारी की घटनाओं से भी कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ऑटो में बैठी लुटेरी महिलाओं का आतंक! गहनों पर नजर, उतरते समय झपटी दो महिलाओं की सोने की च... बिलासा ताल को मिली नई पहचान... 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, वन मंत्री ने रोपे पौधे रतनपुर :- चलती बस में महिलाओं का झपटमार गैंग बेनकाब... धक्का-मुक्की कर उड़ाते थे सोने की चेन, 7 महिल... बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा