महासमुंद

कार में 39 पेटी अवैध शराब की तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस चेकिंग के दौरान आये पकड़ में

रमेश राजपूत

महासमुंद – पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में बसना पुलिस द्वारा भंवरपुर चौक बिहारी ढाबा के पास मेन रोड भठोरी में वाहन चेकिंग किया जा रहा था वाहन चेकिंग के दौरान कार क्र TS245437 के चालक जो रायपुर की ओर से आ रहा था, बसना पुलिस को वाहन चेकिंग करते देखकर उक्त वाहन को चालक अपने वाहन को तेजी से मोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा ओव्हरटेक कर रोककर वाहन के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक गुप्ता पिता स्व० नंद कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी बसना तथा बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अतिश कुमार सारथी ऊर्फ बड़े सरथी पिता स्व० जेठूराम सारथी उम्र 28 वर्ष सरसींवा जिला सारगढ़ का निवासी होना बताये। कार क्र0 TS24 E 5437 की विधिवत तलाशी लेने पर बीच सीट में 24 पेटी तथा डिक्की में 15 पेटी कुल 39 पेटी (कार्टून) कुल जुमला 1872 नग प्रत्येक नग में 180 ML भरी कुल जुमला शराब 337 लीटर अंग्रेजी शराब किमती 224640 रूपये को जप्त किया गया आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। अपराध क्रमांक 315/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सहा उप निरी रनसाय मिरी, प्रआर ललित पटेल, मानसिंग साहू, आस विरेन्द्र साहू, सतीश साहू, कमल साहू, सुधीर प्रधान, जयप्रकाश कंवर, घनाराम कुरें एवं थाना बसना स्टाफ का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...