बिलासपुर

इंडस्ट्रियल एरिया से अब ट्रेलर के ट्राले की हुई चोरी, बिना इंजन के खड़ी थी सड़क के पास….चोरी की शिकायत दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के इंडस्ट्रियल एरिया सिरगिट्टी से गुम्बर पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर के ट्राले की चोरी शिकायत प्रार्थी ने दर्ज कराई है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.30 लाख रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 27 खोली बिलासपुर निवासी वाहन मालिक सतविंदर पाल सिंह के ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 AC 4135 का करीबन 08 माह पहले एक्सीडेंट होने से वाहन का इंजन बनने के लिए चला गया था वही ट्राली को गुम्बर पेट्रोल पंप के पास रख दिया गया था, जिसे 17 जून को देखने पर वह उस जगह में नही था, मामले में ट्रेलर मालिक के मुंशी शैलेन्द्र सिंह बेदी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.30 लाख रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...