मस्तूरी

VIDEO: निजात अभियान :- बिलासपुर एसपी ने मस्तूरी क्षेत्र में लगाई चौपाल…लोगो को नशे से दूर रहने की अपील, मस्तूरी और मल्हार में की गई पैदल पेट्रोलिंग

उदय सिंह

बिलासपुर –  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा बिलासपुर शहर एवं आस-पास ग्रामीणों  और आमजन में नशे के दुषप्रभाव को जाहिर करने विशेष अभियान ’’निजात’’ चलाया जा रहा है बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार लोगों के मध्य जाकर नशे के दुष्प्रभाव का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है एवं नशे का अवेैध व्यापार करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है जिससे अवैेध नशे के व्यापार में कमी आई है।इसी कडी में पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम वेदपरसदा मस्तुरी में जन-चौपाल लगाकर सभा में उपस्थित करीब 250 से अधिक आमजन की समस्याएं, शिकायते सुनी गई अधिकतर शिकायतो का मौके पर ही निराकरण किया गया है आमजन एवं चौपाल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा मस्तुरी के आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था, खदान में अवैध उत्खनन, बाजार में मोबाईल चोरी, आम रोड में नशा पान आदि समस्याओ से अवगत कराया गया जिसका यथा शीघ्र निराकरण किया जावेगा।

पुलिस जन चौपाल में दौरान एसपी संतोष कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुये नशे के दुषप्रभाव को जाहिर करने बिलासपुर पुलिस के विशेष अभियान ’’निजात’’ से जुड़ने की अपील की, वही सायबर अपराध से बचने के उपाय बताये गये। वही मस्तुरी एवं मल्हार क्षेत्र में बाहरी लोगो की आमद दरफ्त पर निगाह रखने हिदायत दिया गया, काॅलोनी निवासीयों, मकान मालिको, किरायेदारो से संपर्क किया गया, सुरक्षा संबंधी आवश्यक हिदायते दी गई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा हाट बाजार एवं गांव में पुलिस टीम के साथ स्वयं पैदल पेट्रोलिंग फ्लैग मार्च किया गया, मस्तुरी में आज साप्ताहिक बाजार होने से भीड़ भाड़ की स्थिति थी, जहाँ बेतरतीब पार्किंग पर लोगों को समझाईश दी गई। मल्हार में डिडनेश्वरी देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया,आमजन के मध्य पुलिस उपस्थिति दिखाना व आदतन अपराधी, गुण्डा, निगरानी बदमाशो में हलचल उत्पन्न करना व पुलिस के प्रति लोगो का विश्वास बढाया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, उप पुलिस, अधीक्षक अजाक बिलासपुर डी. आर. टण्डन, थाना प्रभारी मस्तुरी निरीक्षक रविन्द्र अनन्त, नरेश चौहान, विवेक पांडेय, प्रभारी मल्हार विष्णु प्रसाद यादव स्थानीय जनप्रतिनिधी व अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...